veg kise kahate hain

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वेग ( Velocity in Hindi ) – किसी वस्तु या किसी पिंड द्वारा एक निश्चित दिशा में और एकांक समय में चली गयी दूरी को उस वस्तु या पिंड का वेग कहते है। प्रिय मित्रों नमस्कार ! इस ब्लॉग्स्पॉट में आपका स्वागत है, आज की इस पोस्ट में हम वेग के बारे में जानेंगे। अगर आप भी फिजिक्स या भौतिकी विज्ञान को जानने की समझ या इच्छा रखते है तो आपने वेग के बारे में जरुर सुना होगा है। “वेग” यह एक मात्रा होती है जिसे किसी वस्तु के समय के लिए अनुमानित किया जा सकता है। तो चलिए यह पोस्ट शुरू करते है और फोकस के बारे में विस्तार से जानते है veg kise kahate hain

वेग किसे कहते हैं?

veg kise kahate hain – किसी निश्चित दिशा में एकांक समयांतराल में किसी पिंड या वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी को वेग कहते है । वेग किसी वस्तु की गति और वस्तु की दिशा दोनों का संयोजन होता है। इसे सरल शब्दों में कहें तो एक निश्चित समय अंतराल में वस्तु द्वारा निश्चित दिशा में तय की गई दूरी वस्तु का वेग कहलाती है। वस्तु का वेग समय के साथ बदल सकता है। वेग को मीटर प्रति सेकंड (m/s) में मापा जाता है।

वेग की गणना:

वेग = विस्थापन / समय

जहाँ पर :

  • विस्थापन: प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की सीधी दूरी है।
  • समय: विस्थापन में लगने वाला समय है।

वेग की परिभाषा

Veg Ki Paribhasha – एकांक समय में किसी वस्तु में होने वाले विस्थापन को उस वस्तु का वेग कहते है। वेग की यह परिभाषा वेग के मात्रक से निकली हुई है क्योंकि वेग = विस्थापन / समय होता है। वेग एक सदिश राशि है, वेग को अंग्रेजी में velocity कहा जाता है इसलिए इसे (v) से प्रदर्शित करते हैं। वेग को मीटर प्रति सेकंड (m/s) में मापा जाता है, इसलिए यह वह दूरी है जो वस्तु एक सेकंड में तय करती है। वेग का SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है। वेग को वेगमापी या स्पीडोमीटर द्वारा मापा जाता है।

वेग के प्रकार

veg ke prakar

वेग का उपयोग कई भौतिकी समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है। वेग को मुख्य रूप से 2 प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है-

  • समान वेग
  • असमान वेग

एकसमान वेग:

जब किसी वस्तु का वेग समय के साथ नहीं बदलता है, तो उसे समान वेग कहते हैं। इसका मतलब यह है कि वस्तु समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है। जैसे उदाहरण के लिए, यदि कोई कार 20 मीटर प्रति सेकंड की गति से चल रही है, तो वह हर सेकंड 20 मीटर की दूरी तय करेगी।

असमान वेग:

जब किसी वस्तु का वेग समय के साथ बदलता है, तो उसे असमान वेग कहते हैं। इसका मतलब यह है कि वस्तु समान समय अंतराल में अलग-अलग दूरी तय करती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई कार 30 मीटर प्रति सेकंड से शुरू होकर कुछ समय के पश्चात्  50 मीटर प्रति सेकंड तक त्वरित होती है, तो उसकी गति असमान होगी और असमान गति होने कारण उसका वेग भी असमान होगा।

अन्य प्रकार के वेग:

  • औसत वेग
  • तात्कालिक वेग
  • सापेक्ष वेग
  • निरपेक्ष वेग
  • तात्कालिक वेग 
  • औसत वेग 
  • प्रारंभिक वेग 
  • अंतिम वेग 
  • कोणीय वेग 

औसत वेग:

दिए गए किसी निश्चित समयांतराल में वस्तु के कुल विस्थापन और कुल समयांतराल के अनुपात को उस वस्तु का औसत वेग कहते है। इसे निम्नलिखित सूत्र द्वारा परिभाषित किया जाता है:

औसत वेग = कुल विस्थापन / कुल समयांतराल

तात्कालिक वेग:

 किसी क्षण विशेष (विशेष समय) पर किसी वस्तु के वेग को उसका तात्क्षणिक वेग कहते है ।

 कोणीय वेग:

यह किसी वस्तु के घूर्णन की गति होती है। इसे निम्नलिखित सूत्र द्वारा परिभाषित किया जाता है:

कोणीय वेग = θ / t

जहां पर :

  • θ = कुल घूर्णन कोण
  • t = कुल समय

वेग का मात्रक और विमीय सूत्र – 

वेग का मात्रक:

वेग का SI पद्दति मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) होता है। इसका मतलब है कि यदि कोई वस्तु 1 सेकंड में 1 मीटर की दूरी तय करती है, तो उसका वेग 1m/s होगा। वेग सदिश प्रकार की राशि है । वास्तव में किसी वस्तु का वेग हमे यह बतलाता है की वस्तु कितनी तेजी से किस दिशा में चल रही है । वेग धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों हो सकता है। वेग के कुछ अन्य मात्रक 

  • किलोमीटर प्रति घंटा (km/h)
  • मील प्रति घंटा (mph)
  • सेंटीमीटर प्रति सेकंड (cm/s)

वेग का विमीय सूत्र:

इसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं, इसलिए वेग एक सदिश राशि है।

V = [L]/[T]

जहां पर [L] – लंबाई का विमीय सूत्र और [T] – समय का विमीय सूत्र है। अर्थात्

वेग का विमीय सूत्र = [M°L¹T⁻¹]

FAQ’s

 

आज आपने सीखा

वेग एक भौतिकीय माप होती है । वेग का उपयोग कई भौतिकी गणनाओं को हल करने के लिए किया जाता है, जैसे कि गतिज ऊर्जा और बल की गणना आदि में। आशा करता हूँ, की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और अब आप जान गए होगे की वेग किसे कहते हैं और वेग की परिभाषा, वेग के प्रकार और वेग का विमीय सूत्र एवं वेग का मात्रक के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे। veg kise kahate hain अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई समस्या है तो हमें जरुर बताएं हम आपकी मदद जरुर करेंगे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment