pariman vachak visheshan kise kahate hain | परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रिय पाठकों नमस्कार ! आज के इस लेख में हम जानेंगे कि परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते है परिमाण वाचक विशेषण की परिभाषा, परिमाणवाचक विशेषण के भेद तथा उदाहरण क्या क्या है। परिमाणवाचक विशेषण हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे सम्बंधित प्रशन आते रहते है। इसलिए आज हम इसके बारे में जानेंगे । तो चलिए अब यह पोस्ट शुरू करते हैं और परिमाणवाचक विशेषण को विस्तार से समझते हैं ।

परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?

pariman vachak visheshan – किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की मात्रा, परिमाण या नापतौल का बोध करवाने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे – सब सब्जी, सारा पानी, थोड़ा दूध इत्यादि।

अगर हम आसान भाषा में कहें तो किसी पदार्थ या वस्तु की मात्रा, परिमाण या नापतौल को सूचित या प्रदर्शित करने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

परिमाणवाचक विशेषण या Quantitative Adjectives वह विशेषण होते है जो किसी वस्तु या पदार्थ के परिमाण या मापदंड को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किये जाते है। इस तरह के विशेषण अंग्रेजी में “how much” ya “how many” के सवाल का उत्तर देते है ।

परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा

pariman vachak visheshan – परिमाणवाचक विशेषण वे विशेषण होते हैं जो किसी वस्तु के मापदंड या परिमाण को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इन विशेषणों का प्रयोग सामान्य विशेषणों के साथ संयोजित करके वाक्यों को संपूर्ण बनाने के लिए किया जाता है।

इन विशेषणों के द्वारा किसी वस्तु की गिनती या मात्रा या परिमाण का निर्देश दिया जाता है। हिंदी व्याकरण में इन्हें “परिमाणवाचक विशेषण” के नाम से जाना जाता है।

परिमाणवाचक विशेषण के भेद

सामन्यतः परिमाणवाचक विशेषण मुख्य दो प्रकार के होते हैं –

  1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण – 

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण (Definite Quantifier Adjectives) एक प्रकार के परिमाणवाचक विशेषण होते हैं जो स्पष्ट रूप से हमें किसी निश्चित संख्या या मात्रा या परिमाण को बताते हैं। इन विशेषणों का उपयोग कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में किया जाता है, जहां संख्या या मात्रा या वस्तु का परिमाण निश्चित होता है।

इन विशेषणों का भी उपयोग वाक्य में निश्चित संख्या या मात्रा का उल्लेख करने के लिए किया जाता है, जैसे “मैंने तीस पुस्तकें खरीदी हैं” या “उसके पास चालीस सांप हैं”।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण  – 

  • आज खाना बनाने में दो किलो आटा लगेगा।
  • आज हमे एक किलो आलू की सब्जी बनानी है।
  • कार को रोज़ छः लीटर पेट्रोल की ज़रूरत पड़ती है।
  • तुम्हे यह पोशाक बनवाने के लिए चार मीटर कपडे की आवश्यकता होगी।
  • मेरे पास तीन बस है।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण – 

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण वह परिमाणवाचक विशेषण होते हैं जो किसी निश्चित संख्या या मात्रा या वस्तु के परिमाण का उल्लेख नहीं करते हैं। ये विशेषण वह शब्द होते हैं जो कुछ संख्या या मात्रा की अनिश्चित विवरण देते हैं। जैसे – कुछ , कई, कुछ भी, कोई भी, थोडा सा आदि।

इन विशेषणों का उपयोग करते समय संख्या या मात्रा के बजाय अनिश्चितता को प्रकट  करने के लिए किया जाता है, जैसे “कुछ लोग मुझे मिले थे” या “कोई भी वस्तु उपयोगी हो सकती है”।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण  – 

  • लाल किला देखने बहुत लोग जाते हैं।
  • संस्कृत बहुत लोग बोल लेते हैं।
  • मुझे कुछ पुस्तकें खरीदनी हैं।
  • इस धंधे में बहुत थोड़ा सा लाभ है।
  • मुझे बैठने के लिए थोड़ी जगह चाहिए।

परिमाणवाचक विशेषण के 20 उदाहरण

नीचे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण दोनों प्रकार के परिमाणवाचक विशेषणों के उदाहरण दिए गए है –

  • रानी ने सविता को बहुत समझाया।
  • यह कपड़ा थोड़ा छोटा है।
  • मुझे बहुत सारे काम है।
  • सुमित ज़रा सी बात पर बिगड़ गया।
  • मोहन के पास तो हाथ भर ज़मीन भी नहीं है।
  • लाल किला देखने बहुत लोग जाते हैं।
  • संस्कृत बहुत लोग बोल लेते हैं।
  • मुझे कुछ पुस्तकें खरीदनी हैं।
  • इस धंधे में बहुत थोड़ा सा लाभ है।
  • मुझे बैठने के लिए थोड़ी जगह चाहिए।
  • आज खाना बनाने में दो किलो आटा लगेगा।
  • आज हमे एक किलो आलू की सब्जी बनानी है।
  • कार को रोज़ छः लीटर पेट्रोल की ज़रूरत पड़ती है।
  • तुम्हे यह पोशाक बनवाने के लिए चार मीटर कपडे की आवश्यकता होगी।
  • मेरे पास तीन बस है।

FAQ’s

1. परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद होते हैं?

पदार्थ की निश्चित एवं अनिश्चित मात्रा के आधार पर परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं:- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण।

2. परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?

परिमाणवाचक विशेषण वे विशेषण होते हैं जो किसी वस्तु के मापदंड या परिमाण को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

3. परिमाणवाचक विशेषण को कैसे पहचाना जाता है?

किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की मात्रा, परिमाण या नापतौल का बोध करवाने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

4. परिमाणवाचक विशेषण के 20 उदाहरण

• रानी ने सविता को बहुत समझाया। • यह कपड़ा थोड़ा छोटा है। • मुझे बहुत सारे काम है। इसके अलावा अधिक उदाहरण जानने के लिए पोस्ट को पढ़े ।

 

आज आपने सीखा –

आशा करता हूँ की यह  जानकरी आपको अच्छी लगी होगी और अब आप जान गए होंगे की परिमाण वाचक विशेषण किसे कहते है और परिमाण वाचक की परिभाषा, भेद तथा परिमाण वाचक के उदाहरण के बारे में जान गए होंगे । अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई भी समस्या हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये हम आपकी मदद जरुर करेंगे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment