मऊगंज जिला कब बना है | mp ka 53 va jila

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों नमस्कार ! इस पोस्ट में आपका स्वागत है । आज की इस पोस्ट में हम मध्यप्रदेश में गठित नए मऊगंज  जिले के परिचय के बारे में चर्चा करेगे । मऊगंज जिला कब बना हैऔर मऊगंज जिले की तहसील लिस्ट, मऊगंज जिले की स्थापना कब हुई । तथा मऊगंज जिले का गठन कब हुआ तो चलिए यह पोस्ट शुरू करते है और विस्तार से जानते है, की मऊगंज जिला कब बना हैं? mp ka 53 va jila

मऊगंज को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश का 53 वां जिला घोषित किया गया है और अब मऊगंज को मध्य प्रदेश के 53 वें जिले के रूप में शामिल कर लिया है।

मऊगंज जिला कब बना है?

मऊगंज जिले का गठन 15 अगस्त 2023 को भू राजस्व संहिता- 1959 की धारा 13 के तहत किया गया है। मऊगंज जिले में कुल तीन तहसीलों को (मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना ) मिलाकर बनाया गया है। मऊगंज जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र मऊगंज व देवतालाब हैं। तथा उपतहसील देवतालाब को तहसील बनाया जा सकता है। 15 अगस्त 2023 से दस्तावेजों में भी जिला मऊगंज अस्तित्व में आ गया है।

प्रारंभिक रूप से अभी मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना 3 तहसील इस जिला का हिस्सा होंगी बाद में देवतालाब को भी शामिल किया जाएगा।

मऊगंज जिला के बारे 

मऊगंज जिला, मध्य प्रदेश का 53वाँ जिला है। मऊगंज जिले का मुख्यालय मऊगंज में है, मऊगंज विभाजन से पहले रीवा जिले में स्थित था। मऊगंज, नईगढ़ी और  हनुमना तहसीलों को मिलाकर मऊगंज जिला बनाया गया है। मऊगंज जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र मऊगंज व देवतालाब हैं। तथा उपतहसील देवतालाब को तहसील बनाया जा सकता है।

मऊगंज जिले के प्रथम जिलाधीश और कलेक्टर के तौर पर IAS अजय श्रीवास्तव की पदस्थापना की है। प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में वीरेंद्र जैन को मऊगंज जिले की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। इस जिले का गठन मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन 1959) की धारा 13 की उपधारा के तहत हुआ है।

मुख्य बिंदु – मध्य प्रदेश का 53वां जिला

म.प्र. का नवीनतम् 53वाँ जिला

रीवा से पृथक कर गठित

घोषणा :- 04 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा

जिला गठन :- 15 अगस्त 2023 को भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 13 के तहत

प्रथम जिलाधीश: अजय श्रीवास्तव

प्रथम पुलिस अधीक्षक :- वीरेन्द्र जैन

विकासखंड:- 3 (मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी)

विधानसभा:- 2 (मऊगंज और देवतालाब)

ग्राम: 1070

राजस्व सर्किल :- 12

पटवारी सर्किल (हल्का ) – 264

Mauganj Tehsil List in Hindi

S. N.Tehsil Name
1मऊगंज
2नईगढ़ी
3हनुमना

FAQ’s

1. Mauganj jile Me Kitni tehsil Hain?

मऊगंज जिले में वर्तमान में 3 तहसील है तथा बाद में इसमें देवतालाब तहसील को भी शामिल कर लिया जायेगा ।

2. मऊगंज जिले में कुल कितने ब्लॉक हैं?

मऊगंज जिले में कुल 3 ब्लॉक हैं।

3. मऊगंज जिले के कलेक्टर कौन है?

अजय श्रीवास्तव को प्रथम जिलाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है ।

4. मऊगंज जिला कब बना है?

मऊगंज जिले का गठन 15 अगस्त 2023 को भू राजस्व संहिता- 1959 की धारा 13 के तहत किया गया है।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ की यह जानकरी आपको अच्छी लगी होगी और अब आप जान गए होंगे की मऊगंज जिले में कितने ब्लॉक हैं | mauganj jila kab bana hain और मऊगंज जिले के परिचय के बारे में जान गए होंगे । एसी ही और जानकारी जानने के लिए हमे फॉलो जरुर करें। यह सभी जानकरी विकिपीडिया की ऑफिसियल वेबसाइट से एकत्रित की गयी है । mp ka 53 va jila

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment