भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है2024

क्या आपको भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस वेब स्टोरी के माध्यम से हम भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में विस्तार से जानेंगे।

भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान राज्य पूरे भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

यह राज्य 342,239 वर्ग किलोमीटर  के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो कि जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.4% हिस्सा है।

राजस्थान उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित है और इसकी सीमा पाकिस्तान से भी लगती हुई जाती है।

आपको बता दे कि यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए पूरे भारत में जाना जाता है।

राजस्थान में कई ऐतिहासिक किले और महल हैं, जिनमें जयगढ़ का किला, चित्तौड़गढ़ का किला, और कुंभलगढ़ का किला शामिल हैं।

देश की आजादी के बाद साल 1949 में राजस्थान को भारतीय राज्य का दर्जा दिया गया।

राजस्थान को रजवाड़ों की भूमि भी कहा जाता है। यहां का इतिहास 5 हजार साल पुराना बताया गया है।

राजस्थान एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और प्राचीन संस्कृति के लिए जाना जाता है।