m size kitna hota hai | कपड़ो में m साइज़ कितना होता है ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

m size meaning in Hindi – क्या आपने कभी सोचा है कि m साइज कितना होता है? जब भी आप कपड़े लेने गए होगे तो आपने कपड़ो के पीछे लिखे हुए साइज़ पर जरुर ध्यान दिया होगा और उस साइज़ को देखकर ही आप अपने लिए कपडे लेते होगें । लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है, कि किस साइज का क्या मतलब होता है, अगर नहीं पता, तो आज के इस लेख में मैं आपको कपड़ों की साइज चार्ट टैग में m साइज़ का मतलब व इसका फुल फॉर्म क्या हैं इसके बारे में विस्तार से बतायेगे। जिससे जब भी आप कपड़े खरीदे तो उस समय आपको अपने कपड़ों के परफेक्ट साइज़ के बारे में सही जानकारी रहे।

कपड़ो में m साइज़ कितना होता है ?

m size kitna hota hai – कपड़ों में m साइज़ का मतलब मीडियम (Medium) होता है। कपड़ों में m साइज की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह साइज सामान्यत: उन लोगों के लिए होता है जिनकी शारीरिक माप न तो बहुत छोटी होती है और न ही बहुत बड़ी होती है । कपड़ों में m साइज मापने के लिए आमतौर पर सेंटीमीटर या इंच का उपयोग किया जाता है। सामान्य तौर पर, एक सामान्य पुरुष के लिए m साइज़ का मतलब निम्न होता है –

  • छाती: 38-40 इंच (96-101 सेमी)
  • कमर: 32-34 इंच (81-86 सेमी)
  • शर्ट की लंबाई: 28-30 इंच (71-76 सेमी)
  • पैंट की लंबाई: 30-32 इंच (76-81 सेमी)

लड़कों के कपड़ो के लिए m का मतलब (Men m Size Chart)

जब भी आप कपड़े खरीदने जाते हैं, तो सर्टिफाइड साइज चार्ट का उपयोग करके सही साइज का उपयोग करें। आमतौर पर, m साइज एक मीडियम साइज होता है, जो उन लोगों के लिए होता है जिनकी शारीरिक माप न तो बहुत छोटी होती है और न ही बहुत बड़ी होती है। एक सामान्य पुरुष के लिए m साइज़ का मतलब होता है निम्न होता है –

  • चेस्ट: 38-40 इंच
  • कमर: 32-34 इंच
  • कूल्हे: 38-40 इंच

लड़कियों के कपड़ो के लिए m size का मतलब

लड़कियों के कपड़ो की बनावट, लड़को के कपड़ो की बनावट से बहुत अलग होती हैं इसलिए इन दोनों के कपड़ों की साइज़ में भी अंतर होता है। लड़कियों के कपड़े जैसे की कुर्ती, प्लाजो, टॉप्स, टी शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, ड्रेसेस, जैकेट गाउन आदि एवं इसके अलावा और भी उनके चेस्ट, वेस्ट और हिप्स के अनुसार कपड़े बनाए जाते हैं, जिसकी लिस्ट की जानकारी नीचे बताई गयी हैं सामान्य तौर पर, लड़कियों के कपड़ो के लिए m size का मतलब होता निम्न है –

  • छाती: 36 इंच
  • कमर: 30 इंच
  • कूल्हे: 36 इंच

कपड़ों का साइज कैसे पता करें ?

अपने लिए कपड़ों का परफेक्ट साइज़ का पता लगाने के लिए हमें साइज़ चार्ट का उपयोग करना चाहिए। अक्सर जब भी हम कपड़े खरीदने मार्केट जाते हैं या फिर किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे Flipkart, Amazon, Myntra या फिर Shopsy से ऑनलाइन कपड़े खरीदते हैं, तो हमें वहाँ पर कपड़ो पर साइज़ टैग लिखे हुए होते है, जैसे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL, XXXXL जिसे साइज़ चार्ट कहते हैं। दरअसल यही वह नंबर होते है जिनकी मदद से आप अपने साइज के कपड़े आसानी से ऑर्डर कर पाते हैं।

यह साइज़ लड़कियों और लड़कों के कपड़ों के लिए अलग अलग होती है क्योंकि लड़कियों के कपड़ो की बनावट, लड़को के कपड़ो की बनावट से बहुत अलग होती हैं। लड़कियों के कपड़े जैसे की कुर्ती, प्लाजो, टॉप्स, टी शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, ड्रेसेस, जैकेट गाउन आदि खरीदने के लिए यह अक्षर देखे जाते हैं। आपने अक्सर यह सोचा होगा की पेंट में नंबर क्यों लिखे हुए होते है लेकिन एसा इसलिए होता है, क्योंकि यह इंच में होते हैं। जैसे 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38 या 40 इंच में होते हैं।

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL के फुल फॉर्म

XSExtra Small
SSmall
MMedium
LLarge
XLExtra Large
XXLExtra Extra Large
XXXLExtra Extra Extra Large

FAQ’s

M साइज़ कितना होता है?

कपड़ों में m साइज़ का मतलब मीडियम (Medium) होता है।

कपड़ों में सबसे बड़ी साइज़ कौनसी होती है ?

कपड़ों में सबसे बड़ी साइज़ XXXL होती है इसे शोर्ट में ट्रिपल XL भी कहा जाता है।

कपड़ों में सबसे छोटी साइज़ कौनसी होती है ?

कपड़ों में सबसे छोटी साइज़ XS होती है इसे एक्स्ट्रा स्माल साइज़ कहा जाता है।

कपड़ों में m साइज़ का मतलब क्या होता है ?

कपड़ों में m साइज़ का मतलब मीडियम (Medium) होता है।

आज आपने सीखा

आज मैंने आपको इस ऑर्टिकल की मदद से कपड़ों में उपयोग होने वाली m साइज़, m size kitna hota hai के बारे में विस्तार से बताया ।  एवं इसके अलावा अलग-अलग साइज़ XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब बताया, जिससे आप कही पर भी शॉपिंग करते समय साइज़ चार्ट को देख कर अनुमान लगा पाएंगे कि आपकी बॉडी के लिए किस साइज़ के कपड़े परफेक्ट और फिट होंगे। इसके साथ ही इस आर्टिकल में लड़के और लड़कियों में अनुसार अलग अलग साइज़ चार्ट की लिस्ट भी आपको उपलब्ध करायी हैं। आशा हैं, अब आप कपड़ों के अलग अलग साइज़ के बारे में बहुत ही अच्छे तरह से जान गए होंगे और अब आप अपने लिए अपनी परफेक्ट साइज़ के कपडे ले सकते है।  धन्यवाद 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment